लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संतों के सान्निध्य को समाज और जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Feb 18, 2026 - 18:39
 0  5
लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

UNITED NEWS OF ASIA . अमृतेश्वर सिंह ,रायपुर | महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर में परम पूज्य निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के दिव्य दर्शन कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी  रजवाड़े ने कहा कि संत-महापुरुषों का सान्निध्य समाज को सेवा, संस्कार और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संतों के विचार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर की महत्वपूर्ण पहचान है। इस परंपरा को संरक्षित और संवर्धित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रह सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में संतों की भूमिका सदैव मार्गदर्शक रही है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों और संतों के सान्निध्य से समाज को नई दिशा और सकारात्मक सोच मिलती है।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, आईएनएच-हरिभूमि के संपादक हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।