करमा पूजा में शामिल हुईं लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित करमा पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, प्रकृति और पारंपरिक पर्वों के संरक्षण पर जोर देते हुए नई पीढ़ी को लोकपरंपराओं से जोड़ने का आह्वान किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित प्रकृति के पावन पर्व करमा पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के अनुसार करम देव की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।