कोरबा: महिला ने सरेआम कपड़े उतारे, बैग लौटने के बाद सच सामने आया
कोरबा में महिला ने मानसिक तनाव में सरेआम कपड़े उतारकर मुख्य मार्ग पर हंगामा किया। बाद में पता चला कि वह ऑटो में भूल गए सोने-चांदी के बैग को लेकर चिंतित थी, जिसे ईमानदार ऑटो चालक ने जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा कर महिला को वापस लौटाया।
UNITEED NEWS OF ASIA. कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक महिला ने ऑटो से उतरते ही सरेआम कपड़े उतारकर पैदल चलना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग हैरान रह गए।
शुरुआती जानकारी में ऐसा माना जा रहा था कि महिला ने ऑटो चालक से विवाद के कारण यह कदम उठाया, लेकिन मामला ऐसा नहीं था। महिला ने बताया कि ऑटो में सोने-चांदी से भरा बैग छूट गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सही सलामत जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा किया। बैग में सोने के लॉकेट और चांदी के जेवरात थे। बाद में महिला को यह बैग वापस कर दिया गया। ऑटो संघ ने मामले की जांच कर ऑटो चालक की खोजबीन की और सुनिश्चित किया कि सामान सुरक्षित है।