कवर्धा जनपद क्षेत्र क्रमांक-03 के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

कवर्धा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-03 (सुखाताल) अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद सदस्य प्रतिनिधि वाल्मिकी वर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भवन, बाउंड्रीवॉल, सड़क, पानी, शौचालय तथा शिक्षकों की नियुक्ति जैसी प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

Feb 25, 2026 - 19:03
 0  4
कवर्धा जनपद क्षेत्र क्रमांक-03 के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

UNITED NEWS OF ASIA.कवर्धा | नपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-03 (सुखाताल) के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के शासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन आज माननीय कलेक्टर, कबीरधाम जिला को सौंपा गया।