‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर छत्तीसगढ़ में बवाल, यादव समाज ने बैन की मांग उठाई
मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज में आक्रोश देखने को मिला। समाज ने फिल्म को समाज की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. प्रदीप पाटकर , कोरिया | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सर्व यादव समाज ने फिल्म के कथानक और शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।