कवर्धा के अवि गुप्ता ने 12वीं में लहराया परचम, 91.2% अंक से बढ़ाया शहर का मान
कवर्धा के वार्ड 14 निवासी अवि गुप्ता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंक हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। शहर के वार्ड क्रमांक 14 गुप्ता पारा निवासी अवि गुप्ता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
अवि गुप्ता, जिनके पिता विश्वनाथ गुप्ता और माता साधना गुप्ता हैं, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
परिवार के अनुसार अवि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने हर कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंक प्राप्त कर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।
अवि की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरा मोहल्ला और स्कूल परिवार गर्व महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
अवि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं।