रायपुर में ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का शुभारंभ, विधायक संपत अग्रवाल और सैय्यद सलमा रहे शामिल

रायपुर के शंकर नगर में ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का शुभारंभ विधायक संपत अग्रवाल और सैय्यद सलमा की उपस्थिति में हुआ। समारोह में अतिथियों ने संचालिका सकीना को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की।

Jul 11, 2026 - 12:19
 0  2
रायपुर में ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का शुभारंभ, विधायक संपत अग्रवाल और सैय्यद सलमा रहे शामिल

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल, स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन एवं वैदिक न्यूज की मैनेजिंग डायरेक्टर तथा भारतीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वाइस प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और संचालिका सकीना को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पूर्व महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल को स्वरोजगार और महिला उद्यमिता की दिशा में सकारात्मक कदम बताते हुए सकीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शोरूम की संचालिका सकीना ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में नेल एक्सेसरीज़ के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पर्स, मोबाइल पाउच, टेम्पल ज्वेलरी, ब्रेसलेट, क्लच, बैग, रिंग, प्रीमियम घड़ियां, नेल पॉलिश और अन्य फैशन एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और नवीनतम डिज़ाइन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

सकीना ने बताया कि उन्होंने दिल्ली और रायपुर से नेल आर्ट एवं नेल एक्सटेंशन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका लक्ष्य केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में विभिन्न शहरों में नेल अकादमी स्थापित कर युवाओं, विशेषकर महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण सेवा ही उनके व्यवसाय की सबसे बड़ी पहचान होगी।

उद्घाटन समारोह में विधायक संपत अग्रवाल ने सकीना की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता मेहनत, लगन और समर्पण से मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सकीना अपने प्रयासों और कार्यकुशलता के बल पर निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगी और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।

सैय्यद सलमा ने कहा कि सकीना मेहनती और दूरदर्शी युवा उद्यमी हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में हाजी इब्राहिम, आरिफा बानो, सरफराज, आरिफ यजदानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने सकीना को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की।