जुआ फड़ पर सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार; 1.60 लाख रुपये की मशरूका जब्त
कबीरधाम जिले के ग्राम छिरहा में सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 2,250 रुपये नकद, 5 मोटरसाइकिलें और बावन पत्ती ताश जब्त की। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1.60 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम छिरहा में जुआ फड़ पर दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 2,250 रुपये नगद, 5 मोटरसाइकिलें और बावन पत्ती ताश जब्त की है। जब्त नगद रकम और वाहनों की कुल कीमत 1,60,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में की गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम को 12 अगस्त 2026 को ग्राम छिरहा के सामने जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर मौके पर 7 व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और जुआ फड़ से संबंधित सामग्री एवं अन्य मशरूका जब्त किया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पंचू पटेल उम्र 70 वर्ष, कन्हैया पटेल उम्र 60 वर्ष, मोहित सतनामी उम्र 31 वर्ष, गोकरण पटेल उम्र 41 वर्ष, पीताम्बर पटेल उम्र 40 वर्ष, बद्री यादव उम्र 39 वर्ष और चन्दकुमार नांरंग उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी ग्राम छिरहा निवासी बताए गए हैं।
मौके से 2,250 रुपये नकद, 5 मोटरसाइकिलें और बावन पत्ती ताश जब्त की गई। पुलिस के अनुसार नगद राशि और जब्त 5 वाहनों को मिलाकर कुल मशरूका की कीमत 1,60,000 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास जुआ-सट्टा या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।