OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, चेयरमैन के नाम सौंपा ज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना (OPS) सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने आंदोलन के दूसरे चरण के तहत मड़वा ताप विद्युत गृह में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और विद्युत कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
UNITED NEWS OF ASIA. हितेश पाण्डेय, जांजगीर चांपा l जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा स्थित ताप विद्युत गृह में पुरानी पेंशन योजना (OPS) सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने आंदोलन के दूसरे चरण के तहत प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विद्युत कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।