गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई, 32 पौव्वा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डौकीडीह गांव के डुडिया तालाब के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 2,560 रुपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Oct 2, 2026 - 18:13
 0  6
गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई, 32 पौव्वा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद शराब की कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,560 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 को की गई। पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डौकीडीह स्थित डुडिया तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखे हुए है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में शराब रखे हुए मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश सूर्यवंशी, पिता मोतीलाल सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी अण्डा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग बताया।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और उसने लिखित रूप से दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद की। शराब की कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,560 रुपये है। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर लिया।

मामले में गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी दिनेश सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे 1 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख और आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही। गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।