कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर शिक्षा विभाग सक्रिय, स्वच्छता और शाला प्रवेश उत्सव पर विशेष जोर
जशपुर के बगीचा में बीईओ सुदर्शन पटेल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छता पखवाड़ा, विद्यालय सुरक्षा और शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर स्कूलों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और नामांकन बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. योगेश यादव, जशपुर l जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और निर्देशों के बाद स्कूलों में स्वच्छता, सुरक्षा और शाला प्रवेश उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में सेजेस स्कूल बगीचा के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ने की।