गणतंत्र दिवस पर ग्राम ननकटठी के राजपूत भवन में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम ननकटठी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपूत भवन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम सरपंच सुशील साहू द्वारा तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jan 27, 2026 - 12:28
 0  12
गणतंत्र दिवस पर ग्राम ननकटठी के राजपूत भवन में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण

UNITED NEWS OF ASIA. भुवाल रोहिताश,  ग्रामीण दुर्ग । 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ननकटठी के राजपूत भवन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

ध्वजारोहण ग्राम ननकटठी की सरपंच  सुशील साहू द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर उपसरपंच  रवि साहू, ग्राम पंचायत के पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पंडित रामगोपाल तिवारी, पंडित चंपेश कृष्ण महाराज, कौशल सिंह राजपूत, लोकेश्वर सिंह ठाकुर, मनोज सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, गणेश अग्रवाल, बद्री यादव, धर्मू मरकाम, दयाराम यादव, केदार कुंभकार, भागवत निषाद, लाला साहू, महावीर पटेल, बालमुकुंद मरकाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शैक्षणिक क्षेत्र से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य  वर्षा देवांगन, शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही एमजीएम पब्लिक स्कूल के प्रधान पाठक  ब्रजराज यादव, शिक्षिकाएं तथा नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणजनों ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में ग्राम ननकटठी में उत्सव का माहौल बना रहा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।