धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 4 वाहन जब्त
धमतरी जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ दो दिनों तक विशेष अभियान चलाकर चार वाहनों को जब्त किया है। विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 239 मामलों में कार्रवाई कर 69.32 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड वसूला जा चुका है।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभागीय टीम ने दो दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।