रायपुर के राय पब्लिक स्कूल में बड़ा हादसा, चौथी कक्षा के छात्र पर गिरा पंखा
रायपुर के माना स्थित राय पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र पर क्लासरूम का पंखा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छात्र की आंख में चोट आई है। घटना के बाद नाराज परिजन स्कूल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाया। मामला माना थाना क्षेत्र का है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l राजधानी रायपुर के माना स्थित राय पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत पर लगा पंखा टूटकर एक 10 वर्षीय छात्र के ऊपर गिर गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंख में चोट आने की जानकारी सामने आई है।