दिल्ली में बनेगा अटल स्मारक, आजादपुर गोलचक्कर पर लगेगी 15 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा
दिल्ली सरकार राजधानी के आजादपुर गोलचक्कर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 15 फीट ऊंची और करीब 1500 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा स्थापित करेगी। परियोजना के तहत क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, बेहतर लाइटिंग, लैंडस्केपिंग और फुटओवर ब्रिज का उन्नयन भी किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को सहेजने के लिए एक भव्य स्मारक परियोजना शुरू की जा रही है। दिल्ली सरकार ने उत्तर दिल्ली के आजादपुर गोलचक्कर पर अटल बिहारी वाजपेयी की 15 फीट ऊंची और करीब 1500 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई है। सरकार का लक्ष्य अगले तीन महीनों के भीतर इस परियोजना को पूरा करना है।