इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, नॉर्थ ईस्ट, वेस्ट और ईस्ट जोन की टीमें भाग लेंगी। सेंट्रल जोन की टीम में छत्तीसगढ़ से दो खिलाड़ियों एवं एक ट्रेनर का चयन किया गया है, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।
सेंट्रल जोन टीम में Chhattisgarh State Cricket Sangh से जिन सदस्यों का चयन हुआ है, वे इस प्रकार हैं—
-
कृति गुप्ता – खिलाड़ी
-
महक नरवसे – खिलाड़ी
-
शिवा कोठारी – ट्रेनर
इन सभी का चयन सेंट्रल जोन की टीम में किया गया है और वे प्रतियोगिता के दौरान अपने जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट के लगातार बेहतर होते प्रदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही है।
बीसीसीआई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सेंट्रल जोन टीम के मुकाबले इस प्रकार खेले जाएंगे—
-
5 मार्च 2026 – ईस्ट जोन के विरुद्ध
-
7 मार्च 2026 – साउथ जोन के विरुद्ध
-
9 मार्च 2026 – नॉर्थ ईस्ट जोन के विरुद्ध
-
11 मार्च 2026 – नॉर्थ जोन के विरुद्ध
-
13 मार्च 2026 – वेस्ट जोन के विरुद्ध
इन मुकाबलों में देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आमने-सामने होंगी और चयनित खिलाड़ी भविष्य की राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सेंट्रल जोन टीम में चयनित दोनों खिलाड़ियों और ट्रेनर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह चयन प्रदेश में महिला क्रिकेट को मिल रहे बेहतर प्रशिक्षण, नियमित प्रतियोगिताओं और खिलाड़ियों के समर्पण का परिणाम है।
कृति गुप्ता और महक नरवसे ने राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां भी देश के शीर्ष स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रही हैं। वहीं ट्रेनर शिवा कोठारी का चयन यह दर्शाता है कि राज्य में तकनीकी और फिटनेस प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव हो रहा है।
संघ का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश की उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे |