19 से 21 जुलाई तक श्रम विभाग की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद, क्लाउड सर्वर पर होगा डेटा माइग्रेशन
छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की वेबसाइट और 'श्रमेव जयते' एप की ऑनलाइन सेवाएं 19 से 21 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस अवधि में विभाग का डेटा फिजिकल सर्वर से क्लाउड सर्वर पर माइग्रेट किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l छत्तीसगढ़ श्रम विभाग अपनी डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा फिजिकल सर्वर से क्लाउड सर्वर पर डेटा माइग्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते 19 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक श्रम विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।