बिहार चुनाव रुझानों के बीच BJP का पोस्टर वार—राहुल पर व्यंग्य, विपक्ष में हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त के बीच भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी किया, जिसमें राहुल गांधी पर तंज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्टर राजनीतिक माहौल को और गरम कर रहा है, जबकि दोपहर बाद तक नतीजों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Nov 14, 2025 - 15:17
 0  50
बिहार चुनाव रुझानों के बीच BJP का पोस्टर वार—राहुल पर व्यंग्य, विपक्ष में हलचल

UNITED NEWS OF ASIA. बिहार | विधानसभा चुनाव परिणामों का इंतजार जारी है, लेकिन शुरुआती रुझानों के साथ ही राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है। मतगणना के शुरुआती चरणों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है, जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दल कई सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी कर विपक्ष पर तंज कसा है।

वायरल पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को दिखाया गया है। इसमें तेजस्वी यादव को कहते दिखाया गया है—“राहुल पनौती ने हरा दिया…”
वहीं लालू प्रसाद यादव कथित तौर पर कहते हुए नजर आते हैं—“मैं बर्बाद हो गया!”

पोस्टर में यह भी दर्शाया गया है कि बिहार में ‘एनडीए की आंधी’ चल रही है और गठबंधन भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। जैसे ही पोस्टर सामने आया, यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और समर्थकों के बीच खूब साझा किया जा रहा है।

उधर चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि दोपहर बाद तक स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एनडीए अंतिम नतीजों तक अपनी बढ़त बरकरार रख पाएगा या मुकाबले में कोई बड़ा मोड़ देखने को मिले