भिलाई-जामुल में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक छोटे मालवाहक वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. भिलाई l भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग सड़क किनारे अपने मार्ग पर चल रहे थे। इसी दौरान एक छोटे मालवाहक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।