विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर बेमेतरा में शिविर, 288 बच्चों का हुआ परीक्षण
बेमेतरा में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर आयोजित कर 288 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जागरूकता अभियान चलाया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा। बेमेतरा में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (20 मार्च 2026) के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 288 बच्चों का परीक्षण कर उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार यह शिविर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला (वार्ड 11, 21), शंकुल केंद्र पीकरी और आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 18 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू तथा राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (NOHP) की जिला नोडल अधिकारी डॉ. विजया रमन की सक्रियता में संपन्न हुआ।