बेमेतरा विधानसभा के किसानों को बड़ी सौगात, सिंचाई व पेयजल से मिलेगी राहत – बजट 2026-27 में विकास को नई गति

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को बजट 2026-27 में अमोरा बैराज, 6 विद्युत सब-स्टेशन, कॉलेज भवन, स्कूल भवन, सड़क-पुल निर्माण और साइबर थाना जैसी कई अहम सौगातें मिली हैं। विधायक दीपेश साहू ने इसे किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Feb 25, 2026 - 16:55
 0  3
बेमेतरा विधानसभा के किसानों को बड़ी सौगात, सिंचाई व पेयजल से मिलेगी राहत – बजट 2026-27 में विकास को नई गति

UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा | छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित इस बजट में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, सिंचाई विस्तार, शिक्षा, बिजली व्यवस्था, सड़क एवं सुरक्षा ढांचे तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष फोकस रखा गया है।