बेमेतरा: 5 माह बाद भी एनएचएम कर्मचारियों की 6 प्रमुख मांगें लंबित, 17,500 कर्मचारी विधानसभा बजट सत्र में घेराव की तैयारी में
बेमेतरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के 5 माह बाद भी छह प्रमुख मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। लगभग 17,500 कर्मचारी विधानसभा बजट सत्र के दौरान घेराव की तैयारी कर रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान वर्षों से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही घेराव एवं आंदोलन की तैयारी की जा रही है।