विधायक दीपेश साहू के प्रयासों से बेमेतरा महाविद्यालय में शुरू होगा एलएलबी पाठ्यक्रम, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
बेमेतरा जिले के शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में अब एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह निर्णय विधायक दीपेश साहू के प्रयासों से संभव हुआ है। इससे जिले के विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में अब बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। यह निर्णय विधायक दीपेश साहू के निरंतर प्रयासों और पहल का परिणाम माना जा रहा है। लंबे समय से जिले के छात्र-छात्राएं और अभिभावक कानून की पढ़ाई की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।