बेमेतरा में अल्प वर्षा की आशंका, किसानों को फसल विविधीकरण और जल संरक्षण अपनाने की अपील
बेमेतरा में संभावित अल्प वर्षा को देखते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने किसानों से जल संरक्षण आधारित खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की है। कम पानी वाली फसलों और आधुनिक सिंचाई तकनीकों से उत्पादन व आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l जिले में आगामी समय में अल्प वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों से जल संरक्षण आधारित खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने किसानों को सुझाव दिया है कि बदलते मौसम और अनिश्चित वर्षा के हालात में कृषि को सुरक्षित और लाभकारी बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है।