बालोद में स्कूल सफाई कर्मचारियों ने उठाई 2 घंटे कार्य की मांग

बालोद जिले के स्कूल सफाई कर्मचारियों ने केवल सुबह 2 घंटे कार्य लेने और लंबित भुगतान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ को ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि वर्ष 2013 से कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है, लेकिन भुगतान केवल 2 घंटे का किया गया। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

May 18, 2026 - 11:12
 0  3
बालोद में स्कूल सफाई कर्मचारियों ने उठाई 2 घंटे कार्य की मांग

UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू l बालोद जिले में अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केवल सुबह 2 घंटे कार्य लेने और लंबित भुगतान किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि दुर्ग, बिलासपुर और धमतरी जिले की तर्ज पर बालोद जिले में भी समान व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।