बालोद में एल्डरमैन रवि प्रकाश पांडे का सम्मान, राकेश यादव ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं
बालोद नगर पालिका के मनोनीत एल्डरमैन रवि प्रकाश पांडे से भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने उनके निवास पर मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने नगर विकास, जनसेवा और शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद नगर पालिका के मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) रवि प्रकाश पांडे को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने उनके निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान राकेश यादव ने कहा कि रवि प्रकाश पांडे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से नगर पालिका के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचेगा।