खैरागढ़ में करंट लगने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, बिजली का स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा
खैरागढ़ के खपरीतेली गांव में बिजली का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से 16 वर्षीय छात्र आशीष साहू की मौत हो गई। छात्र घर में बिजली के तार को ठीक कर रहा था, तभी वह तेज करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. मनोहर सेन, खैरागढ़ l खैरागढ़ जिले के खपरीतेली गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान आशीष साहू के रूप में हुई है, जो कक्षा 11वीं का छात्र था। हादसा उस समय हुआ जब वह घर में बिजली के तार को व्यवस्थित करने के बाद स्विच ऑन करने गया था।