बचेली में सट्टा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सट्टा पट्टी और 35 हजार रुपये से अधिक नगद बरामद किए। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा l दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी बचेली में लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सायबर सेल और बचेली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा पट्टी और बड़ी मात्रा में नगदी भी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।