रतनपुर-कोटा मार्ग लूटकांड का घंटों में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। सभी आरोपी आदतन अपराधी बताए गए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी, बिलासपुर l बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर हुई लूट की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन अपराधी बताए गए हैं और पूर्व में भी लूट की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।