महतारी वंदन और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई गति, लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त निर्देश
बीजापुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी में मुनगा का पौधा लगाने, बच्चों को प्रतिदिन केला उपलब्ध कराने और बाल विवाह मुक्त अभियान को तेज करने पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. बीजापुर l महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को नई गति देते हुए इनका लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।