दिनांक 30 अगस्त 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम कलेक्टर कॉलोनी स्थित प्रतीक्षालय पहुंची। पुलिस टीम ने बच्ची से बातचीत की और उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेते हुए आसपास के क्षेत्र में उसके परिजनों की पतासाजी शुरू की। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के साथ की गई कार्रवाई के दौरान बच्ची के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक जानकारी की पुष्टि करते हुए बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के अनुसार बच्ची के परिजन कलेक्टर कॉलोनी में रोजी-मजदूरी करने के लिए आए हुए हैं। किसी कारणवश बच्ची प्रतीक्षालय में अकेली रह गई थी। पुलिस द्वारा समय पर सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।
बच्ची को सकुशल अपनी मां के पास देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसके परिवार की तलाश की और उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का कार्य किया।
घटना के बाद कबीरधाम पुलिस ने आमजन से बच्चों की सुरक्षा और देखरेख को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई बच्चा अकेला, भटका हुआ या असहाय अवस्था में दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना से किसी भी बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की नियमित निगरानी रखें और सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें अकेला न छोड़ें। किसी बच्चे के अकेले मिलने की स्थिति में संवेदनशीलता के साथ उसकी सहायता करें और पुलिस को सूचना देकर उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें।