बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस, नियमितीकरण की मांग दोहराई
प्रदेश कांग्रेस ने बिजली विभाग के अनियमित और संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण, बीमा सुरक्षा, संविलियन और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रदेश कांग्रेस ने बिजली विभाग के अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों से किए गए नियमितीकरण के वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं, जिसके कारण कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए हैं।