बेमेतरा में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक, पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जोर
बेमेतरा में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पशुओं के संरक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। गौशालाओं, कांजी हाउस और पशु आश्रय स्थलों में चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और तस्करी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l जिले में पशुओं के संरक्षण, सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने की। बैठक में पशुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, देखभाल और जीवन रक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।