रास्ता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर लूट, बालोद पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
बालोद जिले के रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और लूटी गई रकम का हिस्सा बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले में रास्ता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में हुई इस वारदात का खुलासा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टॉवर डंप के विश्लेषण के आधार पर किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।