भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण जिला की कामकाजी बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण जिला की कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।