रथ यात्रा से पहले पुरी पहुंचे डॉ. संपत अग्रवाल, लिंगराज और बाट मंगला मंदिर में की पूजा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सपरिवार ओडिशा पहुंचे। उन्होंने भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और पुरी स्थित माता बाट मंगला मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने रथ यात्रा को समरसता, आस्था और मानवता का महापर्व बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सपरिवार ओडिशा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर और पुरी पहुंचने से पहले माता बाट मंगला मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।