तान नदी ब्रिज फिर हुआ शुरू, कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर यातायात बहाल
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसियाँ स्थित तान नदी ब्रिज की मरम्मत का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा होने के बाद पुल को आम यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे कटघोरा और अंबिकापुर के बीच आवागमन फिर से सुचारु हो गया है। एनएचएआई ने बताया कि मुख्य मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि रेलिंग का शेष कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l कटघोरा से अंबिकापुर के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-शिवनगर खंड पर गुरसियाँ स्थित तान नदी ब्रिज को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद एक बार फिर आम यातायात के लिए खोल दिया गया है। पुल के शुरू होने से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया है और लोगों को लंबी दूरी के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा