प्रेस क्लब गठन: संजय सिंह अध्यक्ष, जगदीश माहेश्वरी उपाध्यक्ष — सुकमा में पत्रकार एकता का नया अध्याय
सुकमा जिले में पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूती के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में संजय (रिंटू) सिंह भदौरिया को अध्यक्ष तथा अमन सिंह भदौरिया और जगदीश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ ने पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. पवन कुमार, कोंटा | सुकमा जिले में पत्रकारों की संगठनात्मक मजबूती और सामूहिक आवाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और पत्रकार हितों के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।