Kanker News : राज्य स्तरीय हॉकी के लिए अरौद के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन
अरौद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा 8वीं के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों वैभव साहू और दीपक कुमार का संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी प्रशिक्षक कलदियूस लकड़ा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. राजेंद्र मंडावी, चारामा। अरौद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के लिए यह गौरव का विषय है कि कक्षा 8वीं में अध्ययनरत दो प्रतिभाशाली छात्रों वैभव साहू, पिता श्याम साहू एवं दीपक कुमार, पिता राजऊ राम विश्वकर्मा का संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
दोनों खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरौद के पीटीआई कलदियूस लकड़ा, B.P.Ed. एवं M.P.Ed. के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल से निकलकर दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर राज्य स्तर तक पहुंचकर अपने क्षेत्र और संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान पाठक पेसी राम कुंजाम, संकुल प्राचार्य हरिश्चंद्र पोटाई, श्रीमती मेरी ऊषा लकड़ा, संकुल समन्वयक एल.आर. जैन, हरिश्चंद्र कांगे, जनक ठाकुर, योगेश कुमार साहू, जमुना यूके, ओगेशवर मरकाम, हरि सौंदर्य, श्रीमती वेदिका साहू, श्रीमती पूजा साहू एवं श्रीमती बिकेश्वरी पोया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार का कहना है कि ग्रामीण अंचल के इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।
“मेहनत, अनुशासन और लगन—सफलता की पहचान।”