जंतर-मंतर से जबलपुर तक गूंजा विरोध, सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन
दिल्ली में सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश के जबलपुर में हजारों युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर सरकार से संवाद की मांग उठाई।
UNITED NEWS OF ASIA. जबलपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध की गूंज अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। इस कार्रवाई के खिलाफ जबलपुर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। शहर के भंवरताल गार्डन में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।