शाहजहांपुर: ट्रक नदी में गिरा, चालक ने मौत को मात दी

शाहजहांपुर में तेज रफ्तार ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। चालक राजपाल ने जोखिम भरे हालात में खुद को बचाया और सुबह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

Nov 19, 2025 - 12:40
 0  13
शाहजहांपुर: ट्रक नदी में गिरा, चालक ने मौत को मात दी

 UNITED NEWS OF ASIA. शाहजहांपुर | के अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुल्लापुर गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और ग्रामीण रात में ही खोजबीन शुरू करते हुए वाहन का कोई सुराग नहीं लगा पाए।

चालक राजपाल, जो गन्ना लेकर बदायूं से रूपापुर चीनी मिल जा रहा था, सुबह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गई और वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। इसके बाद वह जैसे-तैसे ट्रक से बाहर निकलकर नदी के किनारे पहुंचा। तैरना न आने के बावजूद गोता लगाते हुए उसने खुद को सुरक्षित किया और नदी के पास एक मंदिर में रात बिताई, जहाँ साधुओं ने आग जलाई थी।

पुलिस अब गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे ट्रक की तलाश कर रही है। घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि चालक ने जोखिम भरे हालात में अदम्य साहस दिखाते हुए मौत को मात दी।