कवर्धा में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन, बजरंग दल ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

कवर्धा में बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना रहा। महामाया मंदिर चौक से शुरू हुई दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहित विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Nov 19, 2025 - 13:01
 0  115
कवर्धा में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन, बजरंग दल ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

 UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। “नशा तोड़ता है भारत का बल, छोड़ो नशा अपनाओ बजरंग दल”— इसी संदेश के साथ बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज कवर्धा शहर में रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संयोजक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, युवतियों और समाज को नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। दौड़ की शुरुआत महामाया मंदिर चौक से हुई, जो शहर के मध्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः महामाया चौक में ही सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। साथ ही विहिप प्रांत सह मंत्री पुनेंद्र सिन्हा, विहिप जिला सह मंत्री विष्णु सिंह राजपूत, विहिप जिला कोषाध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी, बजरंग दल संयोजक सचिन श्रीवास्तव, जिला सह संयोजक जितेंद्र वर्मा, बोड़ला प्रखंड संयोजक राहुल चौरसिया, विहिप नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू,

 नगर सेवा प्रमुख पूरण पाली, नगर संयोजक अमर यादव, विधि सह प्रमुख सागर साहू, गौ सेवा प्रमुख, विद्यार्थी प्रमुख सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर के समाजसेवी सूचित बोथरा, नगर पार्षदगण एवं विवेकानंद एकेडमी के सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।