सरोना में नए तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ
कांकेर जिले के सरोना में 63.81 लाख रुपये की लागत से बने नए तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन में 10 कक्ष बनाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने भवन का निरीक्षण कर परिसर में पौधारोपण भी किया।
UNITED NEWS OF ASIA. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सरोना क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने कांकेर प्रवास के दौरान सरोना में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन का निरीक्षण किया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।