रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था नगरी से रवाना

नगरी से 31 श्रद्धालुओं का जत्था बस द्वारा रायपुर के लिए रवाना हुआ, जहाँ से वे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन से अयोध्या धाम पहुँचकर रामलला के दर्शन करेंगे। चार दिवसीय यात्रा में काशी विश्वनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी शामिल हैं।

Nov 26, 2025 - 18:42
 0  11
रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था नगरी से रवाना

 UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी | जनपद पंचायत नगरी और नगर पंचायत नगरी के संयुक्त तत्वावधान में आज सुबह 31 श्रद्धालुओं का जत्था बस द्वारा नगरी से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रायपुर से सभी रमणीय श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर चलाई गई विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम पहुँचकर रामलला के दर्शन करेंगे।

चार दिवसीय इस पवित्र यात्रा में श्रद्धालु अयोध्या के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी दर्शन करेंगे। यह जत्था आगामी 30 तारीख को नगरी लौटेगा।

श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपेई कमल डागा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व सरपंच महेंद्र नेम, पार्षद चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, सभापति अश्वनी निषाद, राजा पवार, यसकरण पटेल, लखन साहू, मोतीलाल दिवाकर और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा हाल में सभी श्रद्धालुओं का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया और उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए तीर्थयात्रा के लिए विदाई दी गई।