राजिम में दो अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, बाढ़ में बहकर आने की आशंका
गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक शव नवागांव एनीकट के पास पैरी नदी के बीच फंसा मिला, जबकि दूसरा शव वार्ड क्रमांक 1 स्थित माणिकांचन के पास बरामद हुआ। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और राजिम पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल, गरियाबंद l गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो अज्ञात शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक ही दिन में दो शव मिलने की सूचना से पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। दोनों शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।