रथयात्रा महापर्व पर नगरवासियों को शुभकामनाएं, रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की अपील
रथयात्रा महापर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में रायपुर को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने के लिए अधिक से अधिक स्वच्छता फीडबैक देने की अपील की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l जगन्नाथ रथयात्रा महापर्व के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम की ओर से शहरवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों ने नागरिकों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए रथयात्रा पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।