रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 : स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन के नाम

रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में विस्तार न्यूज को हराकर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने खेलों को आपसी सद्भाव और टीम भावना का सशक्त माध्यम बताया।

Feb 21, 2026 - 12:27
 0  4
रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 : स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन के नाम

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | ।रायपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत संपन्न हुई स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इस वर्ष संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन ने अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला।