बोरियाखुर्द की नाइस बेकरी पर नगर निगम की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना
रायपुर नगर निगम के जोन-10 स्वास्थ्य विभाग ने बोरियाखुर्द स्थित नाइस बेकरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों का उल्लंघन और गंदगी पाए जाने पर संचालक पर 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया तथा भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर निगम ने शहर में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर निगम के जोन-10 स्वास्थ्य विभाग ने बोरियाखुर्द स्थित नाइस बेकरी का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी शिकायत की जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंदगी और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया