नमस्ते दिवस पर रायपुर निगम में लाइव कार्यक्रम, सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित कर सुरक्षा का दिया संदेश
नमस्ते दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम मुख्यालय में भारत सरकार के विशेष कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित कर सुरक्षित और मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l नमस्ते दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम मुख्यालय में भारत सरकार के विशेष कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कोलकाता में आयोजित इस कार्यक्रम को नगर निगम के सामान्य सभा सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाई मित्रों ने देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा।