फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, कुशालपुर में हटाया गया अनाधिकृत हिस्सा
रायपुर नगर निगम के जोन-5 ने कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 स्थित एक आवासीय भवन में स्वीकृत नक्शे के विपरीत फ्रंट एमओएस क्षेत्र में किए गए निर्माण पर कार्रवाई की। नोटिस के बाद पुलिस की मौजूदगी में अनाधिकृत निर्माण हटाया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर निगम ने शहर में स्वीकृत भवन अनुज्ञा के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम के जोन-5 नगर निवेश विभाग ने कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 स्थित एक आवासीय भवन में फ्रंट एमओएस (मार्जिन ओपन स्पेस) क्षेत्र में किए गए अनाधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।